बगहा, जनवरी 31 -- नरकटियागंज। नरकटियागंज चीनी मिल के धूम नगर यार्ड में शुक्रवार को मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन यूनिट हेड रवींद्र कुमार तिवारी व डिप्टी यूनिट हेड राजीव त्यागी ने किया। मेडिकल कैंप में जेनरल फिजिशियन डॉ. अवध किशोर समेत डॉ. श्वेता सिंह व डॉ. सिद्दीकी ने रोगियों की जांच की। मेगा स्वास्थ्य शिविर में कुल 637 लोगों का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपचार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...