गिरडीह, मार्च 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। रोटरी गिरिडीह द्वारा चतरो स्थित मोंगिया पावर प्राइवेट लिमिटेड में रविवार को निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ एस के डोकानिया, डॉ शशिभूषण चौधरी, डॉ विकास माथुर, डॉ राम रतन केडिया, डॉ राहुल चौधरी, डॉ अदिति राजगढ़िया एवं रोटरी नेत्र चिकित्सालय के कर्मियों द्वारा लोगों के आंख, नाक, कान ,गला, हड्डी, नस, उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई। इस दौरान डॉक्टरों ने उचित परामर्श देते हुए निःशुल्क दवाईयां भी उपलब्ध कराई। शिविर में कुल 400 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गयी। शिविर के सफल आयोजन में रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष पीयूष मुसद्दी, मोंगिया पावर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हरविंदर सिंह मोंगिया, बलविंदर सिंह सलूजा, शिविर संयोजक...