पीलीभीत, सितम्बर 26 -- पीलीभीत। सेवा पखवाड़ा के तहत गांधी स्टेडियम स्थित गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र की टीम ने लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच और उपचार की जानकारी दी। शिविर में करीब 225 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। इनमें 64 लोगों के एक्स-रे किए गए, जबकि लक्षण मिलने पर 15 संदिग्ध मरीजों के नमूने सीबीनाट जांच के लिए लिए गए। शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र की टीम ने लोगों को बताया कि दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी रहना, बुखार, वजन कम होना, रात में पसीना आना और भूख कम लगना टीबी के संभावित लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण होने पर समय रहते स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने की सलाह दी गई।शिविर में सीनियर सुपरवाइजर राजेश कुमार गंगवार, ठाकुर दास, लैब टेक्नीशियन हेमा और एक्स-रे टेक्नीशियन आरती वर्मा...