गाज़ियाबाद, दिसम्बर 17 -- गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के बैनर तले गुरुवार को मेगा स्वास्थ्य शिविर लगेगा। मोहन नगर स्थित राजीव कॉलोनी में संपूर्ण सुरक्षा केंद्र द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बीपी, शुगर और खून की निशुल्क जांच की जाएगी। इसके अलावा हेपेटाइटिस बी और सी की जांच भी होगी। संपूर्ण सुरक्षा केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ एके दीक्षित ने बताया कि चिकित्सक मरीजों की जांच कर निशुल्क दबाव का वितरण करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...