गुमला, अगस्त 18 -- गुमला। मारवाड़ी युवा मंच गुमला के तत्वावधान में 19 अगस्त को माहेश्वरी भवन में मुफ्त मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। शिविर मेदांता हॉस्पिटल रांची के सहयोग से सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित होगा। इसमें कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नवनीत कुमार बाखला, गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ. अमूल्या स्वाति और ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. कृष्ण किंकर दास मरीजों की जांच कर नि:शुल्क परामर्श देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...