चाईबासा, मार्च 15 -- चाईबासा, संवाददाता। स्थानीय बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम परिसर में पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलम्पिक एसोसिएशन द्वारा नवनिर्वाचित चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश एवं उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा का रविवार को अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर एथलेटिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारी सह चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद सीताराम तैसुम उर्फ प्रीतम का भी अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत अभिनन्दन किया गया। नितिन प्रकाश पश्चिमी सिंहभूम एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। इस समारोह का संचालन एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार नायक ने किया। उन्होंने कहा कि अब चाईबासा में जिला स्तरीय मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण का संकल्प दृढ़ता पूर्वक पूर्ण करेंगे ताकि खिलाड़ियों को हो ...