अमरोहा, अप्रैल 11 -- ​हसनपुर, संवाददाता। क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें मंच प्रदान करने के उद्देश्य से नगर में शुक्रवार से क्रिकेट अकादमी के मैदान पर मेगा क्रिकेट कैश स्कॉलरशिप टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए टीमों का ट्रायल शुरू हो गया है। 15 अप्रैल तक टीम गठन के बाद अगले दिन से मैच शुरू हो जाएंगे।बताया जा रहा है कि प्रतियोगिता के माध्यम से होनहार खिलाड़ियों को न केवल अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, बल्कि उन्हें आर्थिक प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। अकादमी प्रबंधन के अनुसार टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर इनामों की बौछार होगी। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को 50-50 हजार रुपये की विशेष स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी, ताकि वह अपने खेल भविष्य को और बेहतर बना सकें। खिलाड़ि...