गिरडीह, जुलाई 27 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत मेगा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। मौके जेएसएलपीएस के तहत ग्राम संगठन की महिलाओं के बीच डेढ़ करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- Godda News: जन जागरुकता से ही मिलेगा योजनाओं का लाभ : जिला जजशिविर में विभिन्न वस्तुओं का वितरण इसके अलावा दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल, व्हील चेयर और बच्चों के बीच साइकिल और लाभुकों के बीच पेंशन की स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण झालसा, रांची के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डालसा गिरिडीह के आदेश पर आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं एवं नि...