चतरा, अक्टूबर 9 -- गिद्धौर प्रतिनिधि। प्रखंड की मंझगांवा पंचायत सचिवालय भवन में विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित ऑनलाइन करने को ले मेगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन प्रखंड उप प्रमुख प्रीतम यादव व मुखिया सरिता देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में लोकसेतु ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पशुपालन, गव्य विकास, मत्स्य, भूमि संरक्षण, उद्यान विभाग तथा जेएसपीएल से संबंधित प्राप्त आवेदन को ऑनलाइन किया गया। शिविर के दौरान पंचायत सचिव दिगंबर पांडेय, उज्ज्वल कुमार सिंह, चमारी प्रसाद दांगी, बसंत नारायण सिंह सहित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...