मेगा शिविरों में आई 2087 शिकायतें, चार को छोड़ सभी निस्तारित
मेरठ, मई 20 -- पश्चिमांचल के 14 जनपदों में आयोजित हुए मेगा शिविरों में बुधवार को कुल 2087 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमे से 2083 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। बिल रिवीजन से संबंधित 456, मोबाइल नंबर अपडेट से संबंधित 739, ऐप से संबंधित 498 शिकायतों का समाधान अधिकारियों ने किया। इसके अतिरिक्त अन्य 390 शिकायतों का भी समाधान किया गया। एमडी रवीश गुप्ता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या मे शिविरों में पहुंचकर सेवाओं का लाभ उठाए। एमडी रवीश गुप्ता ने बताया कि अभी तक शिविरों में कुल 13623 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमे से 13339 शिकायतों का समाधान करा दिया गया। शिविरों का आयोजन 30 जून तक चलेगा। जिनमें स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.