बलरामपुर, फरवरी 22 -- बलरामपुर संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और जरूरतमंदों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन एवं जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी के दिशा-निर्देशन में किया गया, जिसमें न्यायपालिका और जिला प्रशासन के समन्वय से एक ही छत के नीचे विधिक सहायता एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द...