सहारनपुर, फरवरी 22 -- सहारनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार के निर्देशन में रविवार को जनमंच सभागार पर मेगा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और लाभ प्रदान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया तथा लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार, जिलाधिकारी मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह, नगर आयुक्त शिपू गिरि, चेयरमैन स्थायी लोक अदालत मनोज कुमार सिंह, अपर जिला जज अभय कृष्ण तिवारी तथा बार एसोसिएशन अध्यक्ष राहुल त्यागी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम का संचाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.