जामताड़ा, फरवरी 20 -- मेगा लोन शिविर सप्ताह संपन्न, जामताड़ा में सखी मंडलों को करोड़ों का वित्तीय संबल जामताड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्रन्तर्गत मेझिया गांव में शुक्रवार को मेगा ऋण शिविर सप्ताह का समापन किया गया। यह शिविर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के नेतृत्व में भारतीय स्टेट बैंक, झारखंड ग्रामीण बैंक, इंडियन बैंक सहित जिले के अन्य बैंकों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 16 से 20 फरवरी तक चले इस अभियान के दौरान जिले के सभी छह प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में सखी मंडलों को मेगा कैंप के माध्यम से रिकॉर्ड संख्या में कैश क्रेडिट लिंकेज उपलब्ध कराया गया। इस शिविर सप्ताह में फर्स्ट लिंकेज अंडर प्रोसेस के तहत 142 सखी मंडलों को पीएसएस किया गया, जबकि 44 सखी मंडलों को फर्स्ट लिंकेज स्वीकृत हुआ। प्रत्येक मंडल क...