आरा, अप्रैल 26 -- नेउरा स्टेशन पर लगा ब्लॉक, उमसभरी गर्मी में यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी आरा, निज प्रतिनिधि। दानापुर मंडल के नेउरा स्टेशन पर प्री एनआई और एनआई कार्य पूरा करने के लिए रेलवे की ओर से रविवार को मेगा ब्लॉक लिया गया। इसने उमसभरी गर्मी में यात्रियों की परेशानी को कई गुना बढ़ा दिया। ट्रैक मरम्मत, लाइन सुधार और सिग्नल प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए यह ब्लॉक सुबह से दोपहर तक लागू रहा, जिस कारण कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। मेगा ब्लॉक की वजह से कुछ ट्रेनें घंटों लेट रहीं, जबकि कुछ ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया गया। वहीं कई को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया। यह भी पढ़ें- नेउरा स्टेशन : आज मेगा ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा बाधित इससे सबसे अधिक दिक्कत दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और परीक्षार्थियों क...