मेगा ब्लॉक के दौरान सर्तकता व जागरूकता के साथ ट्रेनों का होगा परिचालन: एसएस
मुंगेर, अप्रैल 15 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर भागलपुर रेलखंड पर मंगलवार की देर रात्रि में चार घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। हालांकि रात्रि में एक्सप्रेस व सवारी गाड़ियों ब्लॉक के दौरान ही सतर्कता और जागरूकता के साथ क्रॉसिंग कराया जाएगा। मेगा ब्लॉक रात्रि करीब 1 बजे से अहले सुबह 4 बजे तक रहेगा। यह जानकारी जमालपुर स्टेशन अधीक्षक दीपक कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि देर रात विशेष तकनीकी कार्य किया जाना है। इस दौरान अप लाइन में निर्धारित समय के लिए ब्लॉक लिया जाएगा।यह तकनीकी कार्य सुरंग के पास पोल संख्या 301/ए, 303/बी एवं 304/बी के बीच किया जाएगा। इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आईओडब्ल्यू, पीडब्ल्यूआई, सिग्नल मेन एवं अन्य तकनीकी विभागों की टीम संयुक्त रूप से कार्य करेगी। यह भी पढ़ें- जमालपुर होकर दो जोड़ी और समर स्पेशल ट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.