मेगा ब्लॉक आज, कई ट्रेनें रद्द
बिहारशरीफ, जून 8 -- मेगा ब्लॉक आज, कई ट्रेनें रद्द शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। किऊल-गया रेलखंड पर मेगा ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों का परिचालन निरस्त कर दिया गया है तथा कई को दूसरे रास्ते से डायवर्ट किया गया है। मेगा ब्लॉक तिलैया तथा नवादा के बीच आवश्यक कार्य को लेकर किया गया है। शेखपुरा जंक्शन के रेल पदाधिकारी ने बताया मेगा ब्लाक सुबह नौ बजे से शुरू होगा तथा आठ घंटे तक रहेगा। इसके कारण हावड़ा जाने वाली गया एक्सप्रेस तथा असम जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस को गया से जहानाबाद-पटना-किऊल होते हुए चलाया जाएगा। इसके अलावे दिल्ली जाने वाली दौराई एक्सप्रेस को किऊल से पटना-जहानाबाद के रास्ते गया तक लायी जाएगी। जमालपुर फास्ट पैसेंजर शेखपुरा से बरबीघा-बिहारशरीफ-राजगीर-तिलैया के रास्ते गया ले जाएगी। दिल्ली से शेखपुरा आने वाली समर स्पेशल गया तक ही रहेगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.