कानपुर, मार्च 28 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में मेगा इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन हुआ। शुभारंभ स्कूल के निदेशक प्रो. सुधांशु पाण्डिया, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. अंशु यादव ने किया। निदेशक प्रो. सुधांशु पाण्डिया ने कहा कि एमबीए के छात्र-छात्राओं को सौ फीसदी इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट दिलाया जाएगा। इसके लिए अभी से ही कंपनियों को आमंत्रित किया जा रहा है। डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के लिए भी छात्रों को शॉर्ट लिस्ट किया। प्रो. अंशु यादव ने साक्षात्कार के लिए विद्यार्थियों को जरूरी टिप्स दिए। प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. सिधांशु राय ने बताया कि मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए शनिवार को 15 कंपनियों ने इंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.