कोडरमा, जनवरी 6 -- कोडरमा। धनबाद रेल मंडल में मंगलवार को बिना टिकट, बिना उचित प्राधिकार तथा बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा करने वाले कुल 716 यात्रियों को पकड़ा गया। टिकट जांच के परिणामस्वरूप यात्रियों से कुल 4,38,890 रुपये जुर्माने की राशि वसूल की गई। पकड़े गए यात्रियों को आगे से उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई। चेकिंग टीमों द्वारा कोडरमा सहित धनबाद मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में सघन जांच की गई। रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि धनबाद मंडल में टिकट जांच का यह अभियान लगातार जारी है और भविष्य में भी इसी प्रकार नियमित रूप से चलाया जाएगा। यह जानकारी मोहम्मद इकबाल, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी द्वारा दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...