खगडि़या, जुलाई 1 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि सोनपुर मंडल के सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मानसी, खगड़िया एवं नवगछिया सहित विभिन्न मेल, एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों में मेगा टिकट जांच अभियान में सोमवार को 3091 लोग पकड़े गए। जिनसे रेलवे को 30 लाख 26 हजार 855 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। रेलवे ने बुधवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि इस अभियान में वाणिज्य विभाग के टिकट जांच कर्मियों के साथ-साथ रेलवे सुरक्षा बल का भी सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ। पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन के नेतृत्व एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री धीरज कुमार के मार्गदर्शन में रेलवे राजस्व की सुरक्षा, यात्रियों को बेहतर एवं पारदर्शी यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने तथा वैध टिकट के साथ यात्रा करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष टिकट ...