मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरपुर। सोनपुर मंडल की ओर से मंगलवार को वाणिज्य विभाग द्वारा मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार के मार्गदर्शन में चला। इसमें प्रमुख स्टेशनों एवं ट्रेनों में जांच कर 3344 मामलों में बिना टिकट व अनियमित टिकट से यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया। इन मामलों से 22,40,330 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त, चालू माह में अब तक सोनपुर मंडल की ओर से कुल 50,321 मामलों में 3,18,61,550 रुपये बतौर जुर्माना वसूला जा चुका है। यह भी पढ़ें- सोनपुर मंडल में चला मेगा टिकट चेकिंग अभियान यह भी पढ़ें- बरौनी जंक्शन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.