जमशेदपुर, अगस्त 20 -- जमशेदपुर स्थित श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में भारत सरकार के बीओपीटी-ईस्टर्न रीजन के सहयोग से दूसरे मेगा अप्रेंटिसशिप कम जॉब फेयर का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में देश की 39 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों और रिक्रूटर्स ने हिस्सा लिया, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं के लिए 1,000 से अधिक नौकरी तथा अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान किए गए।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सीधे उद्योगों से जोड़कर रोजगार के बेहतर विकल्प उपलब्ध कराना था। उद्घाटन सत्र में कुलाधिपति सुखदेव महतो ने किताबी ज्ञान के साथ इंडस्ट्री ओरिएंटेड ट्रेनिंग के महत्व पर जोर दिया। मुख्य अतिथि श्री रमाकांत गिरि और सम्मानित अतिथि श्री सी. राजा राव ने भी व्यावहारिक अनुभव व अप्रेंटिसशिप की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों और डीन एडमि...