उन्नाव, जनवरी 30 -- उन्नाव। बख्खाखेड़ा में शुक्रवार को जॉब फेयर का आयोजन हुआ। यहां नामी कंपनियों ने प्रतिभाग कर अपनी सहभागिता दिखाई। इस साल पहली बार हैज़ जब 148 पंजीयन छात्रों को कंपनियों ने नौकरी के लिए ऑफर दिए। यह वह छात्र है, जो संगम में रजिस्ट्रेशन कराकर वर्षो से नौकरी की तालाश में जुटे थे। हंसते चेहरे, उत्साहित मन और भविष्य को सुरक्षित रखने की चाह के साथ छात्र-छात्राएं शुक्रवार को मेगा जॉब फेयर में शामिल हुए। आयोजन बख्खाखेड़ा गांव के राजकीय महाविद्यालय परिसर में किया गया। साक्षात्कार के बाद 300 पंजीयन छात्रों में 148 को नौकरी मिली है। जिला सेवा योजन अधिकारी प्रीती चंद्रा ने बताया कि इस साल पहली बार भव्य जॉब फेयर का आयोजन किया गया था। यहां कई बड़ी कंपनियों में ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक, टाटा मोटर्स , पुखराज , शिवम एंटरप्राइजेज फोर अशोक लीलैं...