रांची, जनवरी 31 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। साल्हन स्थित जशपुर विद्यालय के मैदान में शनिवार को सेकी के सीएसआर मद से फ्लेयर द्वारा एक दिनी मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन सेकी अधिकारी पल्लव यदु ने किया। शिविर में डॉ विकास, डॉ प्रियांशु, डॉ निशा, डॉ अंजलि, डॉ रविकांत, डॉ राममनोहर और डॉ श्यामल ने कुल 638 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाइयां दीं। पैथोलॉजी टीम में सुषमा, नैना, सोनी, दिलीप और भरत शामिल थे। इस आयोजन में सूरज कुमार, संतोष कुमार, अजय कुमार सिन्हा, नरेंद्र, रवीन्द्र और रोहित का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर मुखिया राजेंद्र बेदिया, उप-मुखिया मनीलाल मुंडा, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा और सावित्री देवी उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...