चित्रकूट, अगस्त 21 -- चित्रकूट, संवाददाता। जिले में विभिन्न बैंकों की शाखाओं में मेगा के्रडिट कैंप का आयोजन हुआ। जिसमें बैंकों ने शासन से संचालित विभिन्न योजनाओं के जरिए पात्र लाभार्थियों को ऋण वितरण किया। जिससे लाभार्थियों को स्वरोजगार अपनाने में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही रोजगार सृजन में बढ़ोत्तरी होगी।शासन स्तर से सीएम युवा रोजगार योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार, ओडीओपी, पीएम सूर्यघर, केसीसी आदि योजनाएं संचालित की जा रही है। जिनके जरिए लाभार्थियों को बैंकों से ऋण उपलब्ध कराकर उनको स्वरोजगार के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। इन योजनाओं के पात्र 148 लाभार्थियों को विभिन्न बैंकों की शाखाओं में मेगा क्रेडिट कैंप आयोजित कर चार करोड़ 36 लाख रुपये का ऋण वितरण किया गया। एलडीएम प्रभात मेहता ने बताया कि लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करन...