श्रावस्ती, फरवरी 20 -- श्रावस्ती, संवाददाता। कलेक्ट्रेट में मेगा क्रेडिट कार्ड कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी अश्वनी कुमार पाण्डेय एवं मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने युवा उद्यमियों को डेमो चेक दिया और उत्साह पूर्वक कार्य करने की प्रेरणा दी। युवा उद्यमियों को चेक देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना सहित अन्य विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत ऋण वितरण किया गया है। यह योजनाएं उन युवाओं के लिए है, जो अपना स्वयं का रोजगार शुरू करना चाहते है। इस ऋण से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी बल्कि उनके परिवारों के जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार करेगा। जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। इसके साथ ही दूसरे युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी प्रवीण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.