दरभंगा, मार्च 10 -- दरभंगा। दिल्ली स्थित रेल भवन में रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन सीएम रमेश की अध्यक्षता में सोमवार को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें रेलवे की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की गई। स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य लोकसभा में भाजपा सचेतक सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दरभंगा सहित मिथिला क्षेत्र की रेलवे की निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी लाने तथा नई परियोजनाओं को शुरू करने के मुद्दे पर चर्चा की। सांसद डॉ. ठाकुर ने दरभंगा के शीशो में प्रस्तावित मेगा कोचिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू किए जाने के मुद्दे पर चर्चा की। कहा कि दरभंगा रेलवे स्टेशन से 51 यात्री ट्रेनें तथा 14 मालगाड़ी औसतन प्रतिदिन गुजरती हैं। वर्तमान में इस स्टेशन पर मौजूद सीमित ढांचागत सुविधाओं के कारण ट्रेनों का समयबद्ध परिचालन मुश्किल हो रहा है। इ...