सीवान, फरवरी 12 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सोमवार को रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र की 16 पंचायतों में मेगा कैंप का आयोजन बुधवार को किया गया। जीविका परिवार की विशेष पहल पर आयोजित इस अभियान में 93 केंद्रों पर करीब 60 हजार लोगों ने फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड मुख्यालय स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-2 पर सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार सिंह और प्रखंड परियोजना पदाधिकारी अशोक कुमार और ने बच्चों को दवा खिलाकर किया। डॉ. संजीव कुमार सिंह ने कहा कि फाइलेरिया के मच्छरों के काटने से फैलने वाली गंभीर बीमारी है। इससे बचाव के लिए समय पर दवा का सेवन बेहद जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा दी जाने वाली यह दवा पूरी तरह सुरक्षित और निःशुल्क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.