फतेहपुर, दिसम्बर 8 -- फतेहपुर। बिजली विभाग द्वारा बकाया जमा करवाए जाने के लिए चलाई जाने वाली बिजली बिल राहत योजना के तहत मेगा कैंप लगाए गए। मलवां स्थित पुल के नीचे लगाए गए मेगा कैंप में एसई अनिल वर्मा सहित एक्सईएन प्रथम रत्नेश जायसवाल ने उपभोक्ताओं को जागरुक किया। वहीं मलवां सहित 52 स्थानों पर लगाए जाने वाले कैंप में 778 बकाएदारों से 55.10 लाख रुपये की वसूली की गई। मलवां स्थित बड़े पुल के नीचे एसडीओ प्रवीण कुमार शाक्य के नेतृत्व में मेगा कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें योजना की जानकारी उपभोक्ताओं को देकर जागरुक करने के साथ ही बकाया वसूल किया गया। कैंप में विभागीय टीम ने 110 रजिस्ट्रेशन करवाकर 10.50 लाख रुपये की वसूली भी की। वहीं नए कनेक्शन सहित मीटर खराब की शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण किया गया, कैंप में जेई नफीश, रवि यादव, वरुण मौर्य आद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.