चंदौली, जनवरी 27 -- इलिया। मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान तथा ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को ग्राम पंचायत शाहपुर में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लेकर एक मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों और महिलाओं से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना रहा। इस अवसर पर एडीओ पंचायत अरविंद कुमार सिंह, ग्राम प्रधान नंद कुमार, पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता शामिल रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...