औरैया, जून 6 -- औरैया, संवाददाता। किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा शनिवार को विकास खंड कार्यालय सभागार में मेगा कृषि क्रेडिट आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं, समूह सखी एवं लाभार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रणी जिला प्रबंधक राजीव सिंह ने किया। उन्होंने उपस्थित किसानों एवं समूहों को बैंक की विभिन्न कृषि एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने में संस्थागत ऋण की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: आज कृषि ऋण आउटरीच कैम्प का आयोजनकृष...