रांची, जनवरी 31 -- रांची, संवाददाता। डालसा के तत्वावधान में शनिवार को रांची जिले के सभी 18 प्रखंडों में मेगा कानूनी सशक्तिकरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। डालसा सचिव राकेश रौशन ने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य गरीब, जरूरतमंद और पिछड़े वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ दिलाना है, ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। मांडर प्रखंड में आयोजित मुख्य शिविर में 1158 लाभुकों के बीच लगभग 7 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। वहीं, अन्य प्रखंडों में भी लाखों लाभुकों के बीच करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियां वितरित की गईं। शिविर में श्रम विभाग, ग्रामीण विकास, शिक्षा, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, मनरेगा सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही लाभुकों को सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम में जेएम नुमान खान,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.