सिडनी, अक्टूबर 22 -- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने तेज गेंदबाज मेगन शूट पर चिकित्सक की सलाह वाली दवाओं (प्रिस्क्रिप्शन) से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने के कारण दो मैचों का बैन लगाया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक बयान में कहा गया, "यह उल्लंघन 'स्पोर्ट्स साइंस और स्पोर्ट्स मेडिसिन' दिशानिर्देशों के तहत प्रिस्क्रिप्शन वाली दवाओं से जुड़ी शर्तों का पालन न करने के कारण हुआ है। यह एक अकेली घटना है जो प्रतियोगिता के दौरान नहीं हुई थी और इसका मकसद खेल में प्रदर्शन को बेहतर बनाना नहीं था।"इन मैचों में खेल पाएंगी मेगन शूट बयान में आगे कहा गया, "हम मेगन को जरूरी सहयोग देना जारी रखेंगे और अपने खेल का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों से अपेक्षित मानकों और जिम्मेदारियों को और मजबूत करेंगे।" यह प्रतिबंध सभी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट मैचों पर ला...