नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- ऑनलाइन ट्रैवल सर्विस कंपनी मेकमायट्रिप (MakeMyTrip) ने एक बड़ी डील की है। कंपनी ने बेंगलुरु स्थित शेयर्ड मोबिलिटी प्लेटफॉर्म 'क्विक राइड' में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। इसके साथ ही क्विक राइड के कारोबार को एक नई कंपनी को राइड मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के तहत लाया गया है। हालांकि, मेकमायट्रिप ने डील की रकम का खुलासा नहीं किया है लेकिन इससे कंपनी के राइड-पूलिंग सेगमेंट में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। मेकमायट्रिप ने बताया कि क्विक राइड के प्रमोटर कारोबार का नेतृत्व करते रहेंगे। वहीं, उसका पहले का इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) टैक्सी कारोबार पुरानी कंपनी आईदिशा इन्फो लैब्स प्राइवेट लिमिटेड के पास ही रहेगा।क्विक राइड से कैसे आम लोगों को फायदा? इस कंपनी का हेडक्वार्टर बेंगलुरु में है। यह ऐसे लोगों को एक-दूसरे से ...