मेकमाईट्रिप ने IPO के लिए बढ़ाए कदम, गुपचुप तरीके से सेबी को दिए दस्तावेज
नई दिल्ली, जुलाई 17 -- MakeMyTrip IPO: ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी मेकमाईट्रिप लिमिटेड अब भारतीय शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी में है। दरअसल, कंपनी ने 17 जुलाई को अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) को दी गई एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि भारत में मेकमाईट्रिप लिमिटेड के आईपीओ के लिए कदम बढ़ा दिए गए हैं। इसके तहत कंपनी ने शेयर बाजार को रेग्युलेट करने वाले संस्था सेबी के अलावा BSE और NSE के पास गोपनीय तरीके से ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया है। कंपनी भारत में लिस्टिंग के जरिए 1 अरब डॉलर तक जुटाने पर विचार कर सकती है। जानकारी के मुताबिक इस बड़े इश्यू में 'ऑफर फॉर सेल' शामिल होने की संभावना है। एक्सिस कैपिटल, जेपी मॉर्गन, मॉर्गन स्टेनली और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे इन्वेस्टमेंट बैंक इसके लिए एडवाइजर के तौर पर काम कर रहे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.