बिजनौर, अप्रैल 9 -- Bijnor News: यूपी के बिजनौर में मेकअप के लिए आए सामान ने शादी में बवाल करा दिया। नहटौर क्षेत्र के एक गांव में लड़की का निकाह था और निकाह की तैयारियों के बीच नाचते-गाते बाराती भी पहुंच गए थे। अचानक दुल्हन ने निकाह करने से इनकार कर दिया। इस पर दूल्हा पक्ष नाराज हो गया और बात इस कदर बिगड़ी कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट, पथराव हो गया। दूल्हे की कार के शीशे भी तोड़ दिए गए। हंगामे के सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई। नहटौर क्षेत्र में एक गांव निवासी युवती का धामपुर मार्ग स्थित बैंक्वेट हॉल में गुरुवार को निकाह समारोह था। निकाह की रस्में शुरू होने वाली थी कि तभी दुल्हन ने 20 हजार रुपये के आए मेकअप में कुछ सामान कम मिलने पर निकाह करने से मना कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से हड़कंप मच गया और खुशी का माहौल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.