मेंहनगर में गूंजे 'रेल दो-विकास दो' के नारे
आजमगढ़, जून 2 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान रखने वाले मेंहनगर को रेलवे से जोड़ने की मांग तेज हो गई है। सोमवार को रेलवे संघर्ष समिति के संयोजक एवं निवर्तमान भाजपा जिला मंत्री महेंद्र मौर्य के नेतृत्व में इसे लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान जनजागरण कार्यक्रम के तहत जुलूस निकाला गया। जुलूस में अधिवक्ताओं, किसानों, व्यापारियों, छात्रों, महिलाओं और युवाओं ने एकजुट होकर मेंहनगर को रेलवे से जोड़ने की मांग की। सुबह आठ बजे निरंजन कुटी स्थित खाकी बाबा स्थान से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत हुई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जुट गए। कस्बे के अलावा आसपास के दर्जनों गांवों से पहुंचे लोगों ने हस्ताक्षर कर आंदोलन के प्रति अपना समर्थन दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- बिहारीगंज-बनमनखी-बीरपुर रेल लाइन को मिली नई गति समिति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.