प्रयागराज, अप्रैल 26 -- मेंहदौरी गांव में नवनिर्मित पार्क का शिलापट उखाड़ दिया गया। इस पार्क का महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने 21 जनवरी को लोकार्पण किया था। शनिवार को मेंहदौरी के लोगों ने क्षेत्र की पार्षद मीनू तिवारी को पार्क का शिलापट तोड़े जाने की जानकारी दी। मेंहदौरी की पार्षद ने उसी वक्त महापौर को सूचित किया। महापौर ने शिलापट उखाड़ने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। पार्षद ने बताया कि पार्क के गेट का ताला भी तोड़ा गया है। शिलापट उखाड़ने के बाद जिस व्यक्ति का नाम दीवार पर लिखा है, उससे पूछताछ की गई। यह भी पढ़ें- मृत वार्ड पार्षद के पिता ने दर्ज कराई एफआईआर यह भी पढ़ें- पर्वतीय समाज ने सपा के खिलाफ निकाला जुलूस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...