नई दिल्ली, जून 10 -- बालों को नेचुरली कलर करने के लिए हीना का इस्तेमाल काफी पुराने टाइम से किया जा रहा है। ये सबसे सेफ और इफेक्टिव तरीका माना जाता है। आज भी कई लोग केमिकल वाली डाई की जगह बालों को कलर करने के लिए हीना का इस्तेमाल करते हैं। मेंहदी की खासियत ये है कि कलर के अलावा ये बालों को गहराई से पोषण देने का भी काम करती है। अगर आपके बालों की नेचुरल चमक खो गई है, खूब हेयरफॉल हो रहा है या ग्रोथ एकदम से रुक गई है; तो आपको अपने हेयर केयर रूटीन में हीना को जरूर शामिल करना चाहिए। इसका पेस्ट बनाते हुए कुछ खास इंग्रेडिएंट्स मिला देंगी तो एक परफेक्ट हेयर ग्रोथ मास्क तैयार हो जाएगा। इससे बालों को एक नेचुरल रेडिश टिंट भी मिलेगा। आइए जानते हैं इसमें क्या-क्या मिक्स करना है-हेयर ग्रोथ के लिए मेंहदी में मिक्स करें मेथी दाना अगर आपके बाल बहुत झड़ रहे ह...