नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- कोई भी तीज त्यौहार हो या खास मौका, घर की महिलाओं और लड़कियों का हाथों में मेंहदी लगाना फिक्स है। कुल मिलाकर देखें तो साल में कई मौके आ जाते हैं, जब हाथों में मेंहदी लगाने का बहाना मिल ही जाता है। खैर, मेहंदी का सुंदर डिजाइन बनाना भी अपने आप में एक आर्ट है। मेंहदी की कोन को सही तरीके से पकड़ना, फिर सोचकर एक सुंदर सा डिजाइन उकेरना वाकई हर किसी के बस की बात नहीं। क्या आप भी उनमें से ही हैं, जो ज्यादा अच्छा डिजाइन नहीं बना पाती हैं? थोड़ा बहुत कोन चलाना तो जानती हैं, लेकिन डिजाइन अच्छा नहीं बनता? तो फिर ये स्टेप बाय स्टेप ट्यूटोरियल आपको जरूर फॉलो करना चाहिए।वायरल लोटस मेहंदी लगाकर सुंदर दिखेंगे हाथ आजकल एस्थेटिक मेंहदी डिजाइन ट्रेंड में बने हुए हैं, जिनमें से एक बहुत ही पॉपुलर पैटर्न है लोटस मेहंदी डिजाइन। इसमें कमल क...