प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज। इविंग क्रिश्चियन कॉलेज के वनस्पति विभाग में बुधवार को पंचानन महेश्वरी स्मृति व्याख्यान आयोजित किया गया। महाविद्यालय के पूर्व छात्र एवं वर्तमान में वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईएस) केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीआईएमपी) लखनऊ में वैज्ञानिक डॉ. शुऐब लुकमान ने मेंहदी पौधों के औषधीय गुणों और उनसे जुड़े नवाचारों जैसे मलेरिया रोधी, कैंसर रोधी और रोगाणुरोधी गुण पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पौधे प्राचीन काल से ही मनुष्य के लिए शोध का विषय रहे हैं। मुख्य अतिथि मेरी वानामेकर गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज की प्रधानाचार्य सोनिया मोजेस ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए पूर्व आयोजित प्रो. लेसी मेमोरियल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.