कन्नौज, जुलाई 23 -- कन्नौज। महादेवी गंगा घाट पर किसान की आत्महत्या के मामले में मृतक की पत्नी और उसके साढू पर परिजनों ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कानपुर के गोबिन्द नगर निवासी सौरभ कटियार ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसके मामा अम्वेद उर्फ पुत्तू कटियार की शादी करीब 25 वर्ष पूर्व मीरा से हुई थी। आरोप है कि मामी मीरा का अपनी ही बहन के पति सुधीर कटियार से लंबे समय से संबंध था और दोनों ने मिलकर मामा पर पैतृक 12 बीघा कृषि भूमि अपने नाम कराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था तथा जान से मारने की धमकियां भी दी जाती थीं। जिसके चलते मृतक अम्वेद ने 21 जुलाई 2025 को पु...