संतकबीरनगर, जून 4 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल नगर पंचायत क्षेत्र में एक युवक गुरुवार को अपने पत्नी और बेटे को वापस मंगाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसकी पत्नी नाराज होकर मायके से भाई के पास मुंबई चली गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने समझाकर नीचे उतारा। मेंहदावल पुलिस के अनुसार सूरज पटेल (27) पुत्र जंगी पटेल निवासी कटारिया मोहल्ला मेंहदावल गुरुवार को बैंक ऑफ़ बड़ौदा मेहदावल कस्बा के पीछे टावर पर चढ़ गया। सूरज की पत्नी शीबा पुत्री शमशुल हक निवासी सईं बुजुर्ग थाना बखिरा अपने पति सूरज द्वारा मारपीट करने से नाराज होकर अपने मायके चली गई। वहां से अपने भाई के साथ मुंबई चली गई है और वहीं पर रह रही है। उसके एक चार साल का बच्चा भी है। सूरज पटेल ने पत्नी के चले जाने के संबंध में 19 मई को गुमशुदगी भी दर्ज करा...