संतकबीरनगर, मई 2 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जनपद में मेंहदावल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत नवनिर्माण योजना के तहत 50 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस संबंध में विधायक अनिल त्रिपाठी ने एक्सईएन लोक निर्माण विभाग आधिकारिक पत्र प्रेषित किया है। प्रस्तावित सड़कों का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ना और क्षेत्र के विकास को गति देना है। प्रमुख संपर्क मार्गों में गगनई राव से बौधरा बाबा मार्ग (3. 25 किमी), ग्राम करौंदा से गोरखपुर बार्डर (3.00 किमी) तथा बनगावां संपर्क मार्ग (2.80 किमी) जैसे बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। यह भी पढ़ें- विधायक ने दर्जन भर प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण-सुदृढ़ीकरण का दिया प...