संतकबीरनगर, अप्रैल 14 -- संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास पुल के नीचे सोमवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा था। सूचना पर आस-पास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शहर के मोहल्ला मोतीनगर के रहने वाले प्रमोद कुमार पुत्र स्वर्गीय रामजतन ने बताया कि वह मेंहदावल बाईपास के पास चाय पानी की दुकान चलाते है। सोमवार को उनकी दुकान के सामने पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति जो कई दिनो से उधर-उधर घूमता था। मृत हालत में पड़ा है। ऐसी सूचना प्रमोद कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर बरदहिया चौकी इंचार्ज अनिल यादव अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव की पहचान कराने की कोशिश की गई,लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। अलबत्ता लोग बताए कि अज्ञात व्यक्ति कई दिनों से चौराहे के पास घूमता...