संतकबीरनगर, अप्रैल 21 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। मेंहदावल के तुलसीपुर में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। हालिया घटनाओं के बीच पुराने मामलों की यादें भी ताजा हो गई हैं, जो इस इलाके में बार-बार बिगड़ते हालात की ओर इशारा करती हैं। साथ ही लगातार हो रही घटनाओं को लेकर बिच्छू गैंग की भी चर्चा तेज हो गई है।तुलसीपुर में घटनाओं की बात करें तो इससे पूर्व यहां तैनात रहे तत्कालीन थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा पर भी हमला हो चुका है। उस दौरान महिलाओं ने ईंट-पत्थर लेकर पुलिस टीम को घेर लिया था और दुर्व्यवहार किया था। स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि साथ में मौजूद एक कांस्टेबल ने किसी तरह थानाध्यक्ष को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला था। यह भी पढ़ें- मेंहदावल में 'बिच्छू गैंग' की फिर दस्तक मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ...