सीवान, जनवरी 2 -- सिसवन। प्रखंड क्षेत्र में नववर्ष की शुरुआत लोगों ने पूजा अर्चना के साथ की। विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही लोगों ने पूजा अर्चना करने के लिए रुख की। प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक शिव मंदिर बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में लोगों ने नववर्ष की शुरुआत पूजा अर्चना के साथ की। खास करके नव दंपति व युवाओं में पूजा अर्चना को लेकर खासे उत्साह रहा। सुबह से ही मेहंदार जय शिव घोष व हर हर महादेव के नारों से गुजरता रहा। लोगो ने बताया कि खुशी का माहौल है लेकिन नववर्ष में पूजा अर्चना के साथ नव वर्ष की शुरुआत की गई है। पूजा अर्चना कर सुख शांति व स्मृद्धि की कामना की गई। प्रधान पुजारी तारकेश्वर उपाध्याय ने बताया कि नव वर्ष पर भीड़ को देखते हुए अरधा का व्यवस्था किया गया था। लोगों में काफी उत्साह था व पूजा अर्चना शांति रूप से किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.