चक्रधरपुर, जनवरी 8 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को चक्रधरपुर मंडल के अधिकारियों के साथ मुलाकात की। नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मेंस यूनियन के शिवजी शर्मा के नेतृत्व में संजय पाठक, रमाशंकर सहित अन्य सदस्यों ने तमाम अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधि मंडल ने अधिकारियों से समन्वय बना कर कर्मचारियों के हित में सहयोग की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...