चक्रधरपुर, अप्रैल 5 -- चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस के केन्द्रीय संयुक्त महासचिव सह चक्रधरपुर रेल मंडल संयोजक जहांगीर हक ने सीनी में हुये रेल कर्मी श्रीकांत की मौत पर गहरा दुख जताया है और कहा कि श्रीकांत की मौत चिकित्सकों की लापरवाही के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि सीनी में चिकित्सक नहीं होने और उचित इलाज नहीं होने के कारण रेल कर्मी की मौत हुई है। उन्होंने इस मामले को लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल के सीएमएस से वार्ता की है और सीनी रेलवे अस्पताल में स्थायी चिकित्सक पदस्थापित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीनी कारखाना में करीब तीन सौ रेल कर्मी कार्यरत है, इसके साथ ही सीनी में ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट मिला कर करीब चार सौ से अधिक रेल कर्मी काम करते हैं, लेकिन इसके बाद भी सीनी अस्पताल में स्थायी चिकित्सक का नहीं होना रेलवे की...