बांदा, अक्टूबर 1 -- बांदा। शहर के बलखंडी नाका मोहल्ला निवासी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अर्श मोहम्मद ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। उसने बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ताजा रैंकिंग में अर्श ने मेंस डबल्स वर्ग में 1037 रैंकिंग अंकों के साथ भारत में शीर्ष स्थान हासिल किया है। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने ताजा रैंकिंग जारी की है। इसमें अर्श मोहम्मद ने मेंस डबल्स वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। अभी हाल में ही हुई सीनियर योनेक्स सनराइज डॉ.अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल आल इंडिया चैंपियनशिप लखनऊ में युगल स्पर्धा का स्वर्ण पदक भी हासिल किया था। उनकी इस उपलब्धि से खेल जगत में खुशी की लहर है। शहर के बलखंडी नाका निवासी टेलर मास्टर अशफाक अहमद के पुत्र अर्श मोहम्मद ने अपनी मेहनत, निरंतर अभ्यास और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर प...