बोकारो, जनवरी 7 -- बोकारो, प्रतिनिधि। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के सदस्यों ने आद्रा मंडल रेल प्रबंधक मुकेश कुमार गुप्ता से मुलाकात कर अपनी बातो से अवगत कराया। महामंत्री एनएल कुमार व आद्रा मंडल संयोजक अमर सिंह व प्रतिनिधिमंडल ने आद्रा मंडल के रेल कर्मचारियों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं से डीआरएम को अवगत कराया। डीआरएम मुकेश गुप्ता ने समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने की बात कही। साथ ही उन्होंने रेलवे मेंस कांग्रेस के माध्यम से आद्रा मंडल सहित समस्त रेल कर्मचारियों को बेहतर काम करने की बात कही। मौके पर आद्रा ब्रांच सेक्रेटरी मनोज कुमार ठाकुर, बोकारो ब्रांच सेक्रेटरी राजन उपाध्याय, रेलवे मेंस कांग्रेस के केंद्रीय पदाधिकारी मनोज कुमार यादव, पीके भौमिक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.